एक फैक्ट्री से चोरी 5 लाख रुपए की एल्युमीनियम की 22 सिल्ली बरामद
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): एक फैक्ट्री से चोरी गई एल्युमीनियम की चोरी की घटना का थाना धौलाना पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 12 घण्टे में सफल अनावरण करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से चोरी की 22 एल्यूमीनियम सिल्ली (कीमत करीब 05 लाख रुपये) तथा 3,200/- रुपये नकदी, अवैध चाकू, चोरी करने के उपकरण व घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि बदमाशो की पहचान मेरठ के गांव खिवाई के अनीस,आसिफव जाउल तथा सिखैडा पिलखुआ के शाहरुख के रूप में की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं जिनके विरूद्ध जनपद हापुड़, मेरठ व गौतमबुद्धनगर में चोरी व आर्म्स एक्ट आदि के करीब एक दर्जन अभियोग पंजीकृत है।पुलिस ने बदमाशो को जेल भेज दिया है।
हापुड़ में चखें अमृतसरी छोले व चूर-चूर नान के साथ और भी बहुत कुछ: 9756665683































