सशस्त्र मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश को पुलिस ने दबोचा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर पुलिस और बदमाशों के बीच शनिवार को हुई एक मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक शातिर बदमाश को धर दबोचा। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक बाइक, तमंचा, कारतूस तथा खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि थाना कपूरपुर के प्रभारी महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ शिवाया तिराहे के पास चैकिंग कर रहे थे कि एक बाइक सवार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। बाइक पर सवार बदमाश पुलिस पर फायर कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने पीछा कर बदमाश को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाश की पहचान थाना धौलाना के गांव खिचरा के नईम उर्फ बोडिल के रुप मे की गई है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाश पर विभिन्न धाराओं में आधा दर्जन मुकद्दमे दर्ज है।
30 हजार देकर ई-रिक्शा ले जाएं, साथ में टीवी, वाशिंग मशीन या आरओ बिल्कुल फ्री: 7906867483































