गांव गिरधर पुर में चला वोटर चेतना अभियान
हापुड सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे वोटर चेतना विशेष अभियान के अंर्तगत शनिवार को ग्राम गिरधरपुर तुमरैल में बूथ संख्या 36,37 पर नई वोट बनाने और संशोधन का कार्य किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि धौलाना विधायक धर्मेश तोमर रहे, मुख्य वक्ता युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अनुज शर्मा रहे। विधायक धर्मेश तोमर ने कहा कि पार्टी के इस विशेष अभियान के अंर्तगत कोई भी युवा वोट बनने से रह ना पाए,विधायक धर्मेश तोमर ने तहसीलदार धौलाना से बात करके ग्राम तुमरैल का बूथ संख्या 36 जो कट गया है उसे तुरंत दोवारा शुरू करने के लिए बोला है,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अनुज शर्मा ने कहा कि कोई भी युवा भाई जो 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे है और बूथ पर ना आने मे सक्षम है तो वो अपने आधार कार्ड की कॉपी और फोटो हमें देकर भी अपनी वोट बनवा सकते है। इस मौके पर युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अनुज शर्मा,ग्राम प्रधान आनंद बाना, बीएलओ प्रेम प्रकाश,प्रधानाध्यापक गीतेश पांडे जी,सतीश शर्मा,पुष्पेंद्र बाना, मिंटू शर्मा,हीरो बाना,भोलू शर्मा,अशोक शर्मा,सारिका आदि लोग उपस्थित रहे।
रेमंड चाहिए तो द रेमंड शॉप आईए: 9149331926 || #TheRaymondshophapur































