👁 0 views Views
हापुड़ में सरसों फसल में लगा रोग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के ग्रामीण इलाकों में सरसों की फसल में कोई संदिग्ध रोड लगने से किसानों में रोष व्याप्त है। यह रोग सरसों के पौधे की जड़ से शुरु होकर ऊपर सिर तक पहुंच रहा है।
गांव बझीलपुर धनौरा के किसान ज्ञानेंद्र त्यागी बताते है कि उन्होंने 22 बीघे जमीन में सरसों की बुआई की थी और तमाम सरसों की फसल को संदिग्ध रोग ने अपनी चपेट में ले लिया है। यदि समय रहते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने इस बार कारगर कदम नहीं उठाया तो सरसों की फसल को भारी हानि होगी और किसान को नुकसान उठाना पड़ेगा।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103

































