डमी नाम पर राजस्थान से लाई जा रही है मूंगफली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ मंडी में राजस्थान से मूंगफली डमी व फर्जी नाम से लाई जा रही है ताकि पकड़े जाने पर व्यापारी के नाम का खुलासा न हो। इस प्रकार व्यापारी मंडी शुल्क व जीएसटी की चोरी धड़ल्ले से कर रहे है। इस बात का पता उस पर्ची से चलता है जो मूंगफली से भरे ट्रक के पकड़े जाने के बाद ड्राईवर ने दी थी। इस पर्ची ने ही टैक्स चोरी का भांडा फोड़ दिया।
पर्ची के अनुसार राजस्थाना की फलौदी मंडी से लाया गया मूंगफली से लदा ट्रक हापुड़ के किन्हीं कमल किशोर के नाम से लाया गया था। ट्रक में विभिन्न रेटों की 385 बोरी लदी थी जिनका मूल्य 12 लाख 7 हजार 766 रुपए है। इसी पर्ची के आधार पर मंडी समिति ने मंडी शुल्क, सेस शुल्क व जुर्माना वसूला है।
यदि सूत्रों पर यकीन करें मूंगफली का कारोबार डेढ़ माह पहले यानि कि अक्टूबर के मध्य से शुरु हो गया था और अब तक करीब 150 ट्रक मूंगफली की आवकें हो चुकी है और सरकारी पोर्टल पर 10-12 ट्रक मूंगफली की आवकें ही दर्शाई गई है। अंदाजा लगाया कि कितने बड़े पैमाने पर मंडी शुल्क व वाणिज्य कर की चोरी मूंगफली पर हो रही है।
विक्रांत मोटर्स लाए हैं दिवाली ऑफर, कार की सर्विस कराने पर लेबर चार्ज फ्री: 9719650635






























