हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने बुधवार को अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। दो बुलडोजर के साथ पहुंची एचपीडीए की टीम ने बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत अवैध प्लाटिंग के खिलाफ जमकर कार्रवाई की और इस दौरान किए गए स्थाई निर्माण को भी एचपीडीए के बुलडोजरों ने ताश के पत्तों की तरह बिखेर दिया। एचपीडीए की इस कार्रवाई से कॉलोनाइजरों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी सूरत में अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चौपला पर स्थित गांव फतेहपुर नया बाईपास पर 25000 वर्ग मीटर में जितेंद्र पुत्र गजपत, मंजू पत्नी हरेंद्र सिंह व लविश पुत्र हरेंद्र सिंह द्वारा की गई अवैध प्लाटिंग को एचपीडीए के अधिकारियों ने बाबूगढ़ पुलिस बल के साथ ध्वस्त कर दिया। लोगों को बड़े-बड़े सपने दिखाने वाले कॉलोनाइजरों ने स्थाई निर्माण भी किया हुआ था जिसके खिलाफ कार्रवाई की गई। मानचित्र स्वीकृत कराए बिना ही अवैध प्लॉटिंग काटी जा रही थी जिसे ध्वस्त कर दिया। एचपीडीए की इस कार्रवाई के दौरान प्रभारी प्रवर्तन प्रवीण गुप्ता, सहायक अभियंता नीरज शर्मा, अवर अभियंता राकेश सिंह तोमर व एचपीडीए के अधिकारी उपस्थित रहे।
हापुड़ में चखें अमृतसरी छोले व चूर-चूर नान के साथ और भी बहुत कुछ: 9756665683






























