कार का शीशा तोड़कर सामान उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ कोतवाली पुलिस ने कार का शीशा तोड़ कर कार में रखे सामान को चोरी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 11 हजार 7 सौ रुपए नकद, दो गुलेल, 8 लोहे की गोलियां, एक बैग, आधार कार्ड, दो चाकू बरामद किए है।
पुलिस ने बताया कि पुलिस हापुड़ रेलवे स्टेशन पर माल गोदाम के पास चैकिंग कर रही थी कि दो बदमाश पुलिस ने धर दबोचे। पकड़े गए बदमाश शांति कालोनी लालपुर नई बस्ती कांसगंज का समीर व अम्बेडकर नगर दिल्ली का पवन है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह सुनसान रास्तों पर खड़ी गाड़ियों के शीशे गुलेल से तोड़कर उसमें रखे सामान व नकदी को चुरा लेते थे। उन्होंने अभी तक जनपद हापुड़, फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी, शाहजहांपुर, व बरेली में घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपियों को बुधवार को जेल भेज दिया।
विक्रांत मोटर्स लाए हैं दिवाली ऑफर, कार की सर्विस कराने पर लेबर चार्ज फ्री: 9719650635






























