सड़क सुरक्षा जागरूकता पर प्रतियोगिताएं
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): आर्य कन्या पीजी कॉलेज हापुड़ की सड़क सुरक्षा समिति की सदस्या प्रियंका सोनकर के निर्देशन में महाविद्यालय परिसर में बुधवार को सड़क सुरक्षा पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें रोड सेफ्टी क्लब की छात्राएँ सहायक रहीं। महाविद्यालय नोडल अधिकारी (सड़क सुरक्षा) डॉ. सरोजिनी ने बताया कि क्विज प्रतियोगिता में महाविद्यालय की एम.ए. तृतीय सेमेस्टर की अंजलि प्रथम बी ए तृतीय सेमेस्टर कीखुशी त्यागी द्वितीय तथा एम.ए. तृतीय सेमेस्टर की पारुल सागर तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में निर्णायक का दायित्व हिन्दी विभाग की डॉ. नीशू यादव ने निभाया। क्विज प्रतियोगिता के बाद पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई। पोस्टर प्रतियोगिता में बीए तृतीय सेमेस्टर की कविता रानी प्रथम स्थान पर रही बी. ए. पंचम सेमेस्टर की दीप्ति चौधरी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया बी. ए. पंचम सेमेस्टर की पारुल तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के निर्णायक का दायित्व अंग्रेजी विभाग से डॉक्टर अलका सिंह ने निभाया। पोस्टर के बाद भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें बीए प्रथम वर्ष की कुमारी अतुल प्रथम स्थान पर रही, बीए द्वितीय वर्ष की पारुल को दूसरा स्थान तथा बी.ए. प्रथम वर्ष की वंशिका को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। हिंदी विभाग से प्रोफेसर सीमा सिंह भाषण प्रतियोगिता की निर्णायक रही ।महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. साधना तोमर ने छात्राओं की सराहना करते हुए अपने आसपास के वातावरण के प्रति भी जागरूक रहने को कहा तथा सड़क सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अपने घर अपने अपने आसपास के वातावरण तथा अपनी जान पहचान वालों को भी सड़क सुरक्षा की दिशा में जागरूक करने को कहा। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राध्यापिकाएं डॉ. संगीता अग्रवाल, डॉ.आभा शुक्ला कौशिक डॉ. करुणा गुप्ता, डॉ. वसुधा श्री, डॉ. अमिता शर्मा, डॉ. मनीला रोहतगी, डॉ. सर्वेश कुमारी, श्रीमती विनीता पारस, डॉ. रश्मि, तथा सड़क सुरक्षा क्लब की छात्राएं कुमारी अर्शी इकबाल किरण कविता रानी संजना बक्शी आदि उपस्थित रहीं।
अप्सरा साड़ीज से खरीदें न्या कलेक्शन: 9997358158






























