हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में गिनती में दो चादर कम निकलने से एक ही कुनवे के दो परिवारों में मंगलवार को विवाद हो गया जो इस कदर बढ़ गया कि एक बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि मारपीट के दौरान महिला पांच लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि पिलखुवा में एक ही कुंनवे के दो परिवार चादर छंटनी का काम करते हैं। बताया जा रहा है कि एक परिवार ने दूसरे को 20 चादर छंटनी के लिए दी थी। वापसी में दो चादर कम निकली जिसको लेकर विवाद हो गया और विवाद बढ़ता देख बुजुर्गों ने मामले को शांत करने का काफी प्रयास किया। इसी बीच दोनों पक्ष आपस में भीड़ गए और रहीजुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो जिसने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं घायल रहसुद्दीन, सुल्तान, शौकीन, रशिद व महिला जीमत का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले में तीन को गिरफ्तार कर लिया है।
हापुड़ में चखें अमृतसरी छोले व चूर-चूर नान के साथ और भी बहुत कुछ: 9756665683


























