गढ़-गंगा मेले में श्रद्धालु उमड़ रहे है
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में आयोजित गढ़ गंगा मेले में रोजाना श्रद्धालु उमड़ रहे है। जनपद हापुड के सभी मार्ग गंगा मैया की जय के उद्घोष से गूंज रहे है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों से श्रद्धालु बाइक, भैंसा बुग्गी, ट्रैक्टर ट्रालियों से श्रद्धालु गंगा मेले में पहुंच रहे है और पड़ाव डाल रह है। गंगा मेले का दृश्य अनेकता में एकता की मिसाल कायम कर रहा है। कही धार्मिक संस्थाएं सनानत संस्कृति का प्रचार-प्रसार कर रही है, तो कहीं किसान अपनी समस्याएं बता रही है। कहीं हुक्का गुड़गुड़ाते किसान भाई नजर आ रहे है, तो महिलाएं गैस पर भोजन पकाते, दूध उबालते हुए नजर आ रही है। बृजघाट पर तो होटल, धर्मशालाएं, गैस्ट हाउस सभी भरे पड़े है।
धर्म के प्रति लोगों की आस्था को असुविधाएं या विपरीत परिस्थितियों भी डिगा नहीं सकती। यहीं तो कारण मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। कार्तिक पूर्णिमा स्नान 27 नवम्बर का है।
अप्सरा साड़ीज से खरीदें न्या कलेक्शन: 9997358158






























