वाहन चोर गैंग का खुलासा, 24 बाइक बरामद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के एक अंर्तजनपदीय गैंग का खुलासा कर चार वाहन चोरों को धर दबोचा। पुलिस ने वाहन चोरों के कब्जे से 24 बाइक, तथा 6 फर्जी नम्बर प्लेट बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि थाना हापुड़ देहात पुलिस मेरठ बाईपास हाईवे धनौरा कट के नीचे वाहनों की चैकिंग कर रही थी कि चार बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जो पूछताछ करने पर वाहन चोर निकले। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए वाहन चोरों की पहचान जनपद मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी के मौहल्ला शिवशक्ति नगर का कपिल (28 वर्ष), थाना हाथरस के गांव नयाबांस का पवन (30 वर्ष) , हाथरस जंक्शन का प्रिंस (19 वर्ष), व पुष्पेंद्र उर्फ बजरंगी (21 वर्ष) है। पुलिस ने बदमाशो की निशानदेही पर विभिन्न मांडल की 24 बाइक व 6 फर्जी नम्बर प्लेट बरामद कि है। पकड़े गए बदमाश जनपद हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर व गाजियबाद आदि में सक्रिय थे। वाहन चोर बाइक चोर कर नम्बर प्लेट बदलकर जरुरतमदों को कोड़ियों के भाव बेच देते थे।
दिवाली ऑफर: FIRST CRY पर 50% तक की छूट: 7409502502






























