हापुड़ बाजार से गायब हुए हलाल प्रमाणन वाले उत्पाद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हलाल प्रमाणन वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री, भंडारण तथा परिवहन पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद प्रदेश भर में खाद्य विभाग द्वारा छापेमारी जारी है और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तो हलाल प्रमाणन वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री बड़े पैमाने पर रही थी और हापुड़ भी इससे अछूता नहीं था और इनकी बिक्री का ठिकाना पुराना बाजार क्षेत्र बना था।
हापुड़ के पुराना बाजार इलाके में हलाल प्रमाणन वाले खाद्य पदार्थ कोरमा मसाला, बिरयानी मसाला, चिकन टिक्का मसाला, आदि खाद्य पदार्थों की बड़े पैमाने पर बिक्री हो रही थी। प्रतिबंध के बाद व छापेमारी के डर से हलाल प्रमाणन वाले खाद्य पदार्थ रातों रात गायब हो गए है। अब आपकों खोजने पर भी हलाल प्रमाणन वाले खाद्य पदार्थ नहीं मिलेंगे।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878






























