हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित सर्वोदय कॉलोनी के मोड पर एक गहरा गड्ढा हादसे को नयोता दे रहा है जिसमें वाहन सवार कई बार गिरकर चोटिल हो चुके हैं। करीब दो सप्ताह पूर्व असौड़ा रोड निवासी विकास शर्मा उर्फ गुड्डू अपनी कार से गुजर रहे थे। तभी सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चलते जैसे ही विकास ने अपनी गाड़ी घुमाई तो वह गड्ढे में फंस गई। इस दौरान गाड़ी का बंपर टूट गया। विकास ने हापुड़ कोतवाल को तहरीर देकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विकास का कहना है कि कुछ दिन पहले पाइपलाइन लीकेज के कारण यह गड्ढा खोदा गया था जिसे ठेकेदार ने लापरवाही दिखाते हुए वापस भर नहीं जिसकी वजह से लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अक्सर वाहन सवार इसमें गिरकर चोटिल हो जाते हैं। गुड्डू ने लापरवाह ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

रंजिशन अधिवक्ता पर किया हमला, गंभीर हालत में मेरठ रेफर
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मीरा रेती निवासी जूनियर अधिवक्ता को आधा दर्जन से अधिक युवकों ने रंजिशन हमला कर…
Read more
























