हापुड़ के जवाहरगंज में निकली कलश यात्रा










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के जवाहर गंज में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। रविवार की सुबह कलश यात्रा निकाली गई जिसमें महिलाओं, बच्चों, बूढ़ों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी आस्था का परिचय दिया। कलश यात्रा में क्षेत्र की महिलाओं ने भजनों पर जमकर नृत्य किया। इस अवसर पर झांकियां भी निकाली गई जिन्होंने माहौल को पूरी तरह भक्ति के रंग में रंग दिया। यह कलश यात्रा सुबह जवाहरगंज की राशन वाली गली से प्रारंभ होकर, सीमन वाली गली से होते हुए आर्य नगर से होकर कथा स्थल पर पहुंची जहां यात्रा ने विश्राम किया। दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक 19 नवंबर से 25 नवंबर तक प्रतिदिन श्रीमद्भागवत कथा होगी। श्रीधाम वृंदावन से आए कथावाचक भागवत भूषण डॉक्टर शैल बिहारी दास जी को सुनने के लिए आसपास के श्रद्धालुओं का सैलाब भी उमड़ेगा। कलश यात्रा व भागवत कथा को देखते हुए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ। बताते चलें कि कथा का आयोजन हापुड़ के जवाहरगंज में हो रहा है जहां 26 नवंबर को प्रात: 9:30 बजे हवन और दोपहर 12:30 बजे पूर्णाहुति एवं प्रसादी का आयोजन होगा।
दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093








  • Related Posts

    मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

    🔊 Listen to this हापुड़, सूवि(ehapurnews.com): मेगा/बृहत विधिक सहायता एवं सेवा शिविर कल दिनांक 22.02.2026 की तैयारियों की समीक्षा किये जाने हेतु आज दिनांक 21.02.2026 को प्रभारी माननीय अध्यक्ष जिला…

    Read more

    सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस ने ससुराल में आकर सास व साले पर बलकटी से जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

    मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

    सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल

    सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल

    सोशल मीडिया पर ठगी करने वाला दबोचा

    सोशल मीडिया पर ठगी करने वाला दबोचा

    हापुड़: ब्लूम अस्पताल से कर्मचारी की बाइक चोरी

    हापुड़: ब्लूम अस्पताल से कर्मचारी की बाइक चोरी

    कलश यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

    कलश यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

    पीएम मोदी के मेरठ दौरे को देखते हुए रेंज में पुलिस अलर्ट

    पीएम मोदी के मेरठ दौरे को देखते हुए रेंज में पुलिस अलर्ट
    error: Content is protected !!