तमंचा लेकर आए बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े,तमंचे व कारतूस बरामद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड देहात पुलिस ने अलग-अलग स्थान से दो बदमाशों को हथियार व कारतूस के साथ दबोच लिया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे व तीन कारतूस बरामद किए हैं।
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ देहात पुलिस ने चैकिंग के दौरान दोअभियुक्तों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से अवैध असलहा बरामद किया है।आरोपी हापुड के मौहल्ला हरिद्वारी नगर का अजय व थाना खरखौदा के गांव दिसौरा का जितेंद्र है।पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
दिवाली के लिए होलसेल के दामों पर खरीदें उपहार: 9837477500


रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…
Read more
























