तीन ठेकेदारों पर लगा नौ लाख का जुर्माना, पढ़ें पूरी खबर











तीन ठेकेदारों पर लगा नौ लाख का जुर्माना, पढ़ें पूरी खबर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने कार्तिक मेले में अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए जिला पंचायत के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही जिला पंचायत के तीन ठेकेदारों पर कुल नौ लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया। जिलाधिकारी का कहना है कि यदि कोई ठेकेदार मेले में सही ढंग से कार्य नहीं करता तो उसे ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा जिससे वह प्रदेश में कहीं भी टेंडर नहीं डाल पाएगा। लापरवाह को भुगतान भी नहीं किया जाएगा। इसी के साथ उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सभी समय पर ड्यूटी पॉइंट्स पर पहुंचकर जियो टैग कैमरे के माध्यम से फोटो व्हाट्सएप ग्रुप पर डालकर अपनी हाजिरी लगाए। जो ड्यूटी में लापरवाही करेगा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
आपको बता दें कि जिलाधिकारी ने कार्तिक मेला स्थल का निरीक्षण किया। मेरठ सेक्टर की तरफ सही ढंग से बैरिकेडिंग न करने पर ठेकेदार नरेंद्र शर्मा पर दो लाख, खराब टेंट लगाने वाले लालू टेंट हाउस पर दो लाख रुपए का जुर्माना और घाट के पास तहबाजारी की पर्ची काटने के मामले में ठेकेदार गंगा लहरी से पांच लाख रुपए का जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए हैं।
दिवाली के लिए होलसेल के दामों पर खरीदें उपहार: 9837477500









  • Related Posts

    विशाल अजगर के जोड़े को देख उड़े लोगों के होश

    🔊 Listen to this विशाल अजगर के जोड़े को देख उड़े लोगों के होश हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ तहसील क्षेत्र के गांव मुरादपुर निजामपुर में अजगर का जोड़ा देख लोगों…

    Read more

    पिलखुवा: 38 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    🔊 Listen to this पिलखुवा: 38 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हापुड़, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद में एक व्यक्ति…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विशाल अजगर के जोड़े को देख उड़े लोगों के होश

    विशाल अजगर के जोड़े को देख उड़े लोगों के होश

    पिलखुवा: 38 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    पिलखुवा: 38 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    लापरवाही के साथ दौड़ाई गाड़ी, वीडियो वायरल

    लापरवाही के साथ दौड़ाई गाड़ी, वीडियो वायरल

    होली स्पेशल ऑफर: ₹2,000 की शॉपिंग पर 1 किलो सॉस फ्री: 7500350063

    होली स्पेशल ऑफर: ₹2,000 की शॉपिंग पर 1 किलो सॉस फ्री: 7500350063

    27 फरवरी को निकलेगी बाबा खाटू श्याम की 28वीं निशान यात्रा

    27 फरवरी को निकलेगी बाबा खाटू श्याम की 28वीं निशान यात्रा

    बंसल बीकानेर हापुड़ की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

    बंसल बीकानेर हापुड़ की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
    error: Content is protected !!