हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में बिना पंजीकरण और सड़कों पर ओवरलोड दौड़ती ई-रिक्शाओं के खिलाफ शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बावजूद भी सड़कों पर नियमों को दरकिनार कर दौड़ने वाली 30 ई-रिक्शाओं को यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर सीज़ कर दिया। इससे ई रिक्शा चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
सड़कों पर नियम विरुद्ध दौड़ने वाले ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ अब अधिकारियों ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। इसी क्रम में हापुड़ के अतरपुरा चौराहा पर एआरटीओ रमेश कुमार चौबे, पीटीओ आशुतोष उपाध्याय और यातायात पुलिस ने अतरपुरा चौराहा पर अभियान चलाया जहां बिना पंजीकरण और ओवरलोड दौड़ रही 30 ई-रिक्शाओं को सीज़ कर पुलिस लाइन भेज दिया। बिना पंजीकरण और ओवरलोड दौड़ती इन ई-रिक्शाओं को बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारियों के सख्त निर्देश हैं कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
घर बैठे वाहनों में लगवाएं जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम: 8126293996
























