हापुड, सीमन (ehapurnews.com):भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने शुक्रवार को हापुड में कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 400 का आकंड़ा पार करेंगी।एनडीए के सामने ठगबंधन का सूपड़ा साफ होगा। इसके लिए व्यापारी, किसान, युवा समेत सभी वर्ग को आगे आकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों को और मजबूत बनाना होगा।भाजपा के वरिष्ठ व्यापारी नेता विनीत अग्रवाल शारदा शुक्रवार को हापुड़ के सर्राफा बाजार, कसेरठ बाजार, कोठी गेट, बाजार बजाजा में व्यापारियों के साथ संवाद कर रहे थे।
विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार ने हर वर्ग को सम्मान देने का काम किया गया। सरकार सबका साथ और सबका विकास के साथ काम कर रही है। इसी का नतीजा है कि आज संपूर्ण भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन हो रहा है। पूरे देश में विकास की गंगा बह रही है। इस विकास को और रफ्तार देने के लिए सभी वर्ग एक साथ आकर आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करें।
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा का परचम लहराएंगे। तीनों प्रदेश की जनता का भाजपा को आपार समर्थन मिल रहा है। शारदा ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा देवी लक्ष्मी को लेकर विवादित टिप्पणी पोस्ट करने पर तंज कसते हुए कहा कि वह जब भी बोलते है, उनके मुंह से गंदगी ही निकलती है। ऐसा लगता है जैसे उन्हें इलाज की जरूरत है। व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता ने व्यापारियों का अभिवादंन किया।
इस मौके पर गोविंद अग्रवाल, संजीव जैन, दीपांशु गर्ग, जय कुमार वर्मा, योगेन्द्र अग्रवाल, पुलकित जैन, विनीत जैन, मोनू जैन, राजकिशोर सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थितथे।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र में चार प्रकरणों में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की…
Read more


























