हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना तहसील क्षेत्र के कमरुद्दीन नगर में गन्ने की पत्ती जलाने का मामला सामने आया है जिसके बाद कृषि विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कमरुद्दीन नगर के रहने वाले दो किसानों को फसलों के अवशेष जलाने पर नोटिस जारी किया है।
आपको बता दें कि भूसे के दामों में हुई बढ़ोत्तरी से भले ही पराली जलाने की घटना पर ब्रेक लग गया है लेकिन गेहूं की बुवाई शुरू होने के साथ ही गन्ने की पत्ती जलाने का मामला भी शुरू हो गया है। उपकृषि निदेशक हापुड़ डॉक्टर बीवी द्विवेदी ने बताया कि धौलाना तहसील के कमरुद्दीन नगर में दो किसानों को फसल अवशेष जलाने के मामले में तहसीलदार द्वारा नोटिस जारी किया गया है। किसान धर्मेंद्र और विजय सिंह को नोटिस भेजा गया है।
30 हजार देकर ई-रिक्शा ले जाएं, साथ में टीवी, वाशिंग मशीन या आरओ बिल्कुल फ्री: 7906867483





























