हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में एक समोसे में छिपकली निकलने का मामला सामने आया है जिसे खाकर 13 वर्षीय किशोरी की तबीयत भी बिगड़ गई जिसे अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम का कहना है कि शिकायत के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
पिलखुवा के न्यू आर्य नगर निवासी अजय कुमार पुत्र मनोज बुधवार को घर पर आए रिश्तेदारों के लिए पिलखुवा की चंडी रोड पर स्थित एक मिठाई की दुकान से समोसे खरीद कर लाया था। समोसे परोसने के बाद जब उसे खाना शुरू किया तो एक समोसे में छिपकली देखकर सभी दंग रह गए। समोसे में छिपकली निकलने की बात क्षेत्र में आग की तरह फैल गई जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रूम को मामले की जानकारी दी। वहीं दुकान मालिक का कहना है कि यह आरोप निराधार है। समोसे में आलू हाथों से भरा जाता है। ऐसे में छिपकली आने का सवाल ही नहीं होता। वह मामले की जांच के लिए भी तैयार है।
विक्रांत मोटर्स लाए हैं दिवाली ऑफर, कार की सर्विस कराने पर लेबर चार्ज फ्री: 9719650635
























