हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): आपनें सड़क में गड्ढों और गड्ढों में सड़क के बारे में तो काफी सुना होगा लेकिन हापुड़ के तगासराय और हापुड़ के विकास की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जहां सड़क ही नहीं है। यहां के लोग इन दिनों बेहद परेशान हैं। दरअसल यहां के स्थानीय तथा आने जाने वाले लोगों के लिए सबसे बड़ी समस्या है सड़क जो है ही नहीं। अगर बालाजी मंदिर के सामने वाली गली की बात की जाए तो तस्वीरें इस बात की ग्वाह हैं कि यहां सड़क तो क्या खड़ंजा भी नहीं है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क न होने से उन्हें आवागमन में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बारिश के दौरान तो सड़कों पर जलभराव की वजह से वाहनों और लोगों के फिसने का डर लगातार बना रहता है। बारिश के दौरान यहां पानी भरने के साथ-साथ बीमारी का भी खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वो काफी समय से इस समस्या का सामना कर रहे हैं लेकिन अभी तक किसी ने भी इनकी सुध नहीं ली है।

























