आंचल न्यास पर हवन तथा गौ पूजन हुआ
हापुड सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): आंचल न्यास पर रविवार को हवन तथा गौपूजन का आयोजन किया गया। समारोह मे आंचल न्यास से जुड़े 15o परिवारों ने वहाँ पहुँच कर हवन मे आहूतियाॅ दी तथा गौपूजन किया। आँचल न्यास के संचालक संघ के पूर्व विभाग प्रचारक मुकेश कुमार ने कहा कि यह न्यास भारतीय संस्कृति के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है। पूर्वोत्तर के 4o अनाथ छात्र निशुल्क शिक्षण, आवास, भोजन आदि की सुविधाएं ले रहे है, परिसर में कक्षा एक से बारह तक की सीबीआई बोर्ड पर आधारित कालेज संचालित है, 30गायों की गौशाला है, प्रौढ़ तथा वृद्धाश्रम निर्माणाधीन है। समारोह में कथावाचक अरविंद भाई औझा,कालेज प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन, डाoरेखा जैन, हरीश मित्तल, ब्रजेश कुमार गोयल सर्राफ, कालेज प्रधानाचार्या बबीता शर्मा, अभय कुमार सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457





























