हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर एक नामी कंपनी के प्रतिनिधि ने हापुड़ पुलिस के साथ मिलकर हाल ही में गाबा ऑटोमोबाइल्स, भारत ऑटोमोबाइल्स और संगम सर्विस सेंटर के यहां से नामी कंपनी के डुप्लीकेट पार्ट्स बरामद किए थे जिनकी तहरीर के आधार पर हापुड़ कोतवाली पुलिस ने हापुड़ के कलेक्टर गंज निवासी हीरालाल गाबा पुत्र चमन लाल गाबा, प्रीत विहार निवासी रमन पाल सिंह पुत्र रामवीर सिंह तथा शिवदयालपुरा निवासी रमनपाल सिंह पुत्र रामवीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कंपनी के प्रतिनिधि विपल्व विश्वास पुत्र बोधीबंदु विश्वास ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि टीवीएस कंपनी के डुप्लीकेट पार्ट्स इन दुकानों पर बेचे जा रहे हैं जिसकी पुष्टि कंपनी द्वारा पूर्व में ही की जा चुकी है जिसके बाद उन्होंने हापुड़ पुलिस को मामले से अवगत कराया और पुलिस के साथ दुकानों पर छापामार कार्रवाई की जहां से नकली पार्ट्स बरामद किए।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103

























