गढ गंगा मेले पर रूट डायवर्जन हेतु मिले दो जनपदों के अफसर
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):आगामी गढ़ गंगा कार्तिक मेला-2023 को सकुशल संपन्न कराए जाने के तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के मद्देनजर सोमवार को हापुड में जिलाधिकारी हापुड़ प्रेरणा शर्मा व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा हापुड़ ने सीमावर्ती जनपद अमरोहा के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के साथ गेस्ट हाउस (गढ़मुक्तेश्वर)में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की गोष्ठी आयोजित कर यातायात रूट डायवर्जन आदि के संबंध में विचार-विमर्श किया और सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जनपद हापुड व अमरोहा के पुलिस व प्रशासनिक अफसरों का यह प्रयास है कि गढ गंगा मेला हर हाल में सौहार्द पूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो और यातायात व्यवस्था सही बनी रहे।गढ गंगा मेले में आने वाले श्रध्दालुओं को कोई परेशानी न हो।
बता दें कि गढ गंगा मेला 17 नवम्बर से 29 नवम्बर तक पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में गंगा किनारे लगेगा जिसमें करीब 30 लाख श्रध्दालुओ के आने की आशा है।
रेमंड चाहिए तो द रेमंड शॉप आईए: 9149331926 || #TheRaymondshophapur




























