हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला ब्रहम्नान में स्थित एक मकान में बीती रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। मामले की जानकारी मिलने पर दमकल विभाग की टीम धुएं को चीरते हुए संकरी गली से घर में पहुंचे और पहली मंजिल पर लगी आग पर काबू पाया। सीएफओ मनु शर्मा ने बताया कि इस दौरान किसी को चोट नहीं आई लेकिन घर में रखा सामान जलकर राख हो गया।
मामला रविवार की रात का है जब दीपावली के अवसर पर सभी त्यौहार मना रहे थे। इसी बीच प्रभारी अग्निशमन अधिकारी नरेश कुमार को सूचना मिली कि मोहल्ला ब्रह्मनान के एक मकान की पहली मंजिल पर आग लगी है। इसके बाद नरेश कुमार मय स्टाफ के साथ घटनास्थल की ओर वॉटर मिस्ट के साथ तत्काल रवाना हुए और घटनास्थल पर पहुंचे। आदर्श शर्मा पुत्र बालेश्वर प्रसाद शर्मा के मकान की पहली मंजिल पर बने स्टोर रूम में अज्ञात कारणों से आग लगी थी। मकान में सुशील कुमार किराए पर रह रहे हैं। दमकल विभाग की टीम ने देर किए बिना मोर्चा संभाल लिया और स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया। आसपास के लोगों ने भी दमकल विभाग का पूरा सहयोग किया। कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन स्टोर में रखा फर्नीचर, बर्तन, कपड़े व अन्य सामान जलकर राख हो गया।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457





























