दो बच्चों के कानून से कम कुछ भी स्वीकार नहीं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने आमरण स्थल पर कहा कि उनका आमरण अनशन तब ही खत्म होगा जब केंद्र सरकार दो बच्चों का कानून बनाने की प्रक्रिया शुरु करेगी। यह बात उन्होंने पीएम के विशेष सलाहकार के विशेष बुलावे पर जाने से पूर्व कही।
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी गत 16 दिन से साहिबाबाद में दो बच्चों का कानून बनाने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर है और उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही है। सोमवार को हापुड़ से राजेंद्र गुर्जर, सुंदर कुमार आर्य, शशि गोयल,
मनोज अग्रवाल, कमल सिंह आदि अमारण स्थल पर पहुंचे और अनिल चौधरी का उत्साह वर्धन किया। आमरण स्थल भारत माता की जय के उद्घोष के गूंज उठा।
दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093






























