👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सेगे वाले में रूपयों के लेनदेन को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर जानलेवा हमला किया। इस दौरान महिला घायल हो गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ले के रहने वाले जसवीर सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी गुड्डी ने पड़ोसी को रुपए उधार दिए थे। जब उधार दिए पैसे वापस मांगे तो तीन नवंबर को पड़ोसी घर में आया और अभद्रता करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान जमकर लाठी-डंडे भी चले। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878





























