हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): साइबर ठग लगातार भोले भाले लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। अब इन ठगों ने जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के गांव अठसैनी के रहने वाले एक व्यक्ति को अपना निशाना बनाया है जिसने बैंक अधिकारी बनकर कॉल किया। इसके बाद पीड़ित के खाते से दो लाख रुपए आरोपियों ने निकाल लिए जिसने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
आपको बता दें कि गांव अठसैनी के रहने वाले अमित कुमार ने बताया कि उसका आइसीआइसीआइ बैंक में क्रेडिट कार्ड बना हुआ है जिसका वार्षिक चार्ज करीब 590 है। उसके पास एक साइबर ठग ने बैंक अधिकारी बन कर फोन किया और वार्षिक चार्ज में छूट की बात कही। इसके लिए उसने बताए गए निर्देशों का पालन करने के लिए कहा। इसके बाद पीड़ित अमित ने ठग की बात में आकर ठग द्वारा भेजी गई फ़ाइल डाउनलोड की जिसके बाद उसके खाते से साइबर ठाकुर ने दो लाख रुपए निकाल लिए। पीड़ित ने शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457





























