हापुड,सीमन (ehapurnews.com):दीपावली पर्व पर मिलावटखोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन टीम ने शुक्रवार को पिलखुआ व आस-पास बडी कार्रवाई करते हुए मिठाई, पनीर ,बेसन आदि की सैम्पलिंग की और सभी नमूने जांच के लिए भेजे गये हैं।टीम का यह अभियान जारी रहेगा।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जनपदीय टीम द्वारा महेन्द्र श्रीवास्तव सहायक आयुक्त(खाद्य)-II के पर्यवेक्षण एवं सतीश कुमार मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम जिसमे संदीप कुमार, ओमप्रकाश, शिवदास सिंह , श्रीमती पूनम खाद्य सुरक्षा अधिकारी सम्मिलित थे,ने पिलखुआ व आस-पास के क्षेत्र में कार्यवाही की और खाद्य पदार्थो के नमूने लिए।एक प्रैस नोट के अनुसार टीम ने आनन्द डेयरी एण्ड पेस्ट्री शाँप बछलौता रोड हापुड से पनीर का एक नमूना,किसान डेयरी बछलौता रोड बाबूगढ से छैना रसगुल्ला का एक नमूना,परतापुर रोड पिलखुआ स्थित नमकीन निर्माण इकाई से नमकीन व बेसन का एक-एक नमूना,अन्नपूर्णा स्वीटस दिल्ली रोड पिलखुआ से स्पंज रसगुल्ला तथा पेडा का एक-एक नमूना संग्रहित,इन हाउस रेस्टोरेन्ट दिल्ली रोड पिलखुआ से पनीर तथा मोमोज का एक –एक नमूना तथा आदिल पुत्र अफजाल निवासी- ग्राम बडौदा सिहानी हापुड की खोया भट्टी से खोया, वनस्पति, स्किम्ड मिल्क पाउडर का एक-एक नमूना सहित 11 नमूने संग्रहित किये गये।सभी नमूनो को जाँच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है।
30 हजार देकर ई-रिक्शा ले जाएं, साथ में टीवी, वाशिंग मशीन या आरओ बिल्कुल फ्री: 7906867483


































