कपूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 कुंतल नकली मावा समेत एक गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान नकली मावा बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस ने 16 कुंतल नकली सिंथेटिक मावा, मावा बनाने में इस्तेमाल 10 कट्टे कच्चा माल पाउडर, 23 टिन पाम आयल, 12 खाली टिन, केमिकल, अन्य उपकरण तथा एक कैंटर बरामद किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी गाजियाबाद पुलिस द्वारा पहले भी गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी नकली मावा बनाकर मोरी गेट, मावा मंडी दिल्ली में बेचने के लिए जा रहा था जिसे पुलिस ने चेकिंग के दौरान धर दबोचा।
हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार को थाना कपूरपुर पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी बीच उसने एक कैंटर को पकड़ा। इसके बाद मामले का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने चेकिंग के दौरान नसीम पुत्र ननवा निवासी कलछीना थाना भोजपुर गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से 16 कुंतल सिंथेटिक मावा, मावा बनाने में इस्तेमाल केमिकल्स, 10 कट्टे कच्चा माल पाउडर, 23 टिन भरे हुई पाम आयल, 12 दिन खाली टिन, तीन सिलेंडर, दो भट्टी, सूप से भरे हुए प्लास्टिक के नौ कट्टे समेत अन्य सामान और कैंटर बरामद किया है। नसीम के खिलाफ गाजियाबाद के थाना भोजपुर में भी मुकदमा दर्ज है। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
आपको बता दें कि आने वाले त्योहारों के मद्देनजर नकली सिंथेटिक मावा बनाकर सप्लाई किया जा रहा था जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए किसी ज़हर कम नहीं है। आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर नकली मावा बनाता और उसे विभिन्न जनपदों में बेचता। फिलहाल यह नकली मावा दिल्ली की मंडी में सप्लाई होने के लिए जा रहा था जिसे पुलिस ने चेकिंग के दौरान रास्ते में ही पकड़ लिया।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
























