हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सीबीएसई एथलेटिक्स नेशनल स्कूल चैंपियनशिप में विकास ग्लोबल एंड डिफेंस अकादमी के छात्र देव कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। छत्तीसगढ़ के एनएच गोयल वर्ल्ड स्कूल में 5 से 7 नवंबर तक आयोजित चैंपियनशिप में देव कुमार ने हिस्सा लिया और गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है। स्कूल के डायरेक्टर विकास तेवतिया, चेयरमैन वर्षा तेवतिया व प्रधानाचार्य ने छात्रा को उसके उत्तर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। आपको बता दें कि स्कूल लगातार छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ खेल जगत में भी आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा है और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए छात्रों का मनोबल बढ़ाता है।
FREE वॉशिंग मशीन, सोने का सिक्का, मोबाईल पाने का मौका : 9810553207























