हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राकेश बजरंगी क्षेत्र में गंदगी देख भड़क गए। इसके बाद उन्होंने कर्मचारियों व अधिकारियों को जमकर लताड़ा। मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें राकेश बजरंगी कहते नजर आ रहे हैं कि सुबह 9:00 बजे तक शहर साफ सुथरा चाहिए और शहर की सफाई करने के बाद कर्मचारी घर ना जार बल्कि क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखें।
गढ़ के अध्यक्ष राकेश बजरंगी क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने देखा कि एक स्थान पर कूड़ा पड़ा हुआ है और आवारा पशु कूड़े में खाना ढूंढ रहे हैं। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए और फटकार लगाई कि समय रहते कूड़ा उठाया जाए। किसी भी स्थिति में लापरवाही ना बरती जाए। शहर को साफ रखें।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:



























