हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की जदीद चौकी पर मंगलवार को पिंक बूथ का उद्घाटन किया गया। जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने फीता काटकर पिंक बूथ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम करने और उनकी समस्याओं के समाधान करने की दिशा में लगातार कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। कुछ महिलाएं ऐसी भी है जो थाने नहीं पहुंच पाती। ऐसे में उनकी सुविधा के लिए जदीद चौकी में पिंक पुलिस बूथ खोला गया है जहां क्षेत्र की महिलाएं अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंच सकती है।
महिलाओं की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्याय दिलाने की दिशा में पिंक बूथ की स्थापना की गई है। उद्घाटन करने पहुंची छात्रों को आत्मरक्षा के टिप्स भी दिए गए। इस अवसर पर व्यापारी ललित अग्रवाल छावनी वाले, हापुड़ पुलिस क्षेत्राधिकार स्तुति सिंह, हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार आदि उपस्थित रहे।
आपके सपनों को हकीकत में बदलें, आपकी मदद करने के लिए हम तैयार हैं: 8800493430



























