हापुड़: मंडलायुक्त मेरठ ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी समस्याएं











हापुड़: मंडलायुक्त मेरठ ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी समस्याएं

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मंडलायुक्त मेरठ सेल्वा कुमारी जे तथा हापुड़ एसपी अभिषेक वर्मा ने तहसील सभागार हापुड़ में सम्पूर्ण समाधान दिवस में लोगों की फरियाद सुनी। मंडलायुक्त ने आए हुए फरियादियों की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण कराने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद से सम्बन्धित सन्दर्भों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निस्तारण कराये। उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप जो समय सीमा समस्याओं के निस्तारण की दी गई है। उसी के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि समस्याओं के निस्तारण पर गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए क्योंकि शासन से निस्तारण के संबंध में समस्या ग्रस्त व्यक्ति से वार्ता भी की जाती है जिस समस्या का निस्तारण कराया जाए। उस निस्तारण के संबंध में संबंधित समस्या ग्रस्त व्यक्ति को भी अवगत कराएं। संपूर्ण समाधान दिवस में 35 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 04 का निस्तारण संबंधित अधिकारी द्वारा करा दिया गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार, उपजिलाधिकारी हापुड़ सुनीता सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत , सहायक श्रमायुक्त सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे ।

Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606









Related Posts

गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र में चार प्रकरणों में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की…

Read more

पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

🔊 Listen to this पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। पावरलिफ्टिंग इंडिया फेडरेशन के तत्वावधान में वाराणसी में आयोजित ट्रायल में जिले के तीन…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

हापुड़ हुंडई ने मसूरी पिलखुवा में खोला शोरूम

हापुड़ हुंडई ने मसूरी पिलखुवा में खोला शोरूम

जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन

जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन

हापुड़: भजन गायक जतिन अग्रवाल के साथ भव्य संकीर्तन एक मार्च को

हापुड़: भजन गायक जतिन अग्रवाल के साथ भव्य संकीर्तन एक मार्च को

ओवर स्पीड में 143 व गलत पार्किंग में खड़े 19 वाहनों का चालान

ओवर स्पीड में 143 व गलत पार्किंग में खड़े 19 वाहनों का चालान
error: Content is protected !!