हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। चोरों ने अब एक घर में चोरी करने के लिए बांस का सहारा लिया और घर के पीछे की दीवार पर बांस लगाकर घर में चोर दाखिल हुए जिन्होंने नकदी और आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
मामला गुरुवार की रात का है जब पिलखुवा के मोहल्ला प्रहलाद नगर निवासी नरेंद्र सिंह तालान रात में घर में सो रहे थे। इसी बीच चोर मकान की दीवार पर बांस लगाकर मकान में दाखिल हो गए और कमरे में रखी अलमारी से साढ़े नौ हजार रुपए नकद, दो कानों की बालियां, कुछ चांदी के आभूषण चोरी कर लिए और फरार हो गए। अगले दिन सुबह परिजनों की जब आंख खुली तो घर में बिखरा सामान देख उनके होश उड़ गए। नरेंद्र सिंह ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। घर में हुई चोरी से परिवार के होश उड़ गए। उनका कहना है कि दिन-रात एक कर उन्होंने यह नकदी और आभूषण जोड़े जिन पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।
किराये पर ज्वेलरी लेने के लिए सम्पर्क करें: 9837313131






























