हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): परिषदीय स्कूलों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा नकल विहीन संपन्न कराने के लिए जनपद हापुड़ में पूरी तैयारी कर ली गई हैं। तैयारी के बीच ही अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू हो गई हैं। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 31 अक्टूबर से 10 नवंबर के बीच संपन्न कराने के आदेश हैं। ऐसे में इसी क्रम में जनपद हापुड़ में 4 नवंबर से परीक्षाएं शुरू हो चुकी है जो कि 9 नवंबर तक चलेंगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित कराई जा रही है। प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक होगी। पहले दिन की पहली पाली में कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों की मौखिक परीक्षा हुई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ऋतू तोमर ने बताया कि परिषदीय स्कूलों में कक्षा 1 से कक्षा 8 तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं नकल विहीन कराई जा रही हैं।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103






























