हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ समेत दिल्ली-एनसीआर में बीती रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। शुक्रवार की रात करीब 11:32 पर एक बार फिर धरती डोली जिसकी वजह से लोग इतियातन बरतते हुए खुले मैदान में आ गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई। भूकंप के दौरान लोगों के घरों के पंख, लैंप हिलने लगे। लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। आपको बता दें कि इससे पहले 3 अक्टूबर और 15 अक्टूबर को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
जैसे ही लोग सोने की तैयारी कर रहे थे तो इसी बीच धरती हिलने लगी जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोग भाग कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। भूकंप का केंद्र नेपाल था जहां 128 लोगों की मौत हो चुकी है।
हापुड़ में चखें अमृतसरी छोले व चूर-चूर नाम के साथ और भी बहुत कुछ: 9756665683






























