गाड़ी पर स्टंट कर रहा था ,हुआ सात हजार रूपए का चालान
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड की मोदीनगर रोड पर कार सवार कुछ युवकों को सरे राह स्टंट करना भारी पड़ा और पुलिस ने सात हजार रूपए का चालान काट दिया हुआ यह था कि थाना हापुड़ देहात क्षेत्रांतर्गत कार सवार कुछ युवकों द्वारा हुड़दंग व स्टंट करते हुए कार चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसका यातायात पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए उक्त कार का सात हजार रुपये का चालान किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने लोगों से कहा है कि वे ऐसा कोई कृत्य न करें जो विधि विरुद्ध हो,वर्ना पुलिस कार्रवाई करेगी।
घर बैठे वाहनों में लगवाएं जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम: 8126293996






























