हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए सीबीएसई ने प्रतियोगिताओं का आयोजन किय है। ऐसे में अब स्कूलों में क्लस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को सीबीएसई क्लस्टर अंडर-19 वॉलीबॉल प्रतियोगिता गर्ल्स की शुरुआत हुई जिसका शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने किया। कार्यक्रम में जनरल वीके सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जिन्हे चेयरमैन जनार्दन गुप्ता ने सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए जनरल वीके सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ दिमाग बसता है। ऐसे में खेल बेहद जरूरी है।
विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन जनार्दन गुप्ता ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और उन्हें शुभकामनाएं दी। इस प्रतियोगिता में वेस्टर्न यूपी के 17 स्कूल और उत्तराखंड के स्कूल हिस्सा ले रहे हैं। शुक्रवार से शुरू हुई यह प्रतियोगिता रविवार तक चलेगी जिसमें 103 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
छात्राओं ने कहा कि लड़कियां किसी से कम नहीं है। इसी बात से उनके हौसलों का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल में शुरू हुए वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे 103 टीमों में से 22 टीमें यही रुकेंगी। स्कूल में प्रतियोगिता के लिए तीन वॉलीबॉल कोर्ट तैयार किए गए हैं।
FREE वॉशिंग मशीन, सोने का सिक्का, मोबाईल पाने का मौका : 9810553207





























