हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित किशनगंज के बाहर एक पेड़ के पास पिछले कई दिनों से पाइपलाइन टूटने के कारण पानी की बर्बादी हो रही है। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया लेकिन अभी तक कोई खास कदम नहीं उठाया गया है। हालांकि अधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारी यहां पहुंचे थे जिन्होंने गड्ढा तो खोद दिया लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया।
हापुड़ की गढ़ रोड पर किशनगंज के के बाहर पानी की बर्बादी पिछले कई दिनों से जारी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी लगातार बह रहा है जिसकी वजह से सड़क पर पानी भर जाता है और मजबूरन लोग ही उसे साफ कर रहे हैं।
घर बैठे वाहनों में लगवाएं जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम: 8126293996































