👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव झड़ीना में करंट की चपेट में आने से एक कामगार की मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव झड़ीना निवासी 55 वर्षीय नरपत सिंह देर शाम घर पर लगी मशीन से पशुओं के लिए चारा काट रहा था। इसी दौरान मोटर में करंट उतर आया जिसने नरपत को अपने चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा है।
Contact for further enquiry…7351945695, Demo free for 2 days..Jawahar Ganj Hapur























