हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रविवार रात जिला सूचना विभाग द्वारा जारी एक प्रेस नोट के मुताबिक शनिवार को एक तथा रविवार को एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। मुख्या चिकित्सा अधिकारी ने इन दोनों मौतों की पुष्टि की है।
हापुड़ के गांव उबारपुर के निवासी संजीव कुमार की शनिवार को मौत हो गई। 50 वर्षीय संजीव डायबिटीज से पीड़ित थे जिनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई थी। इलाज के लिए उन्हें 25 सितंबर को सरस्वती मेडिकल में भर्ती कराया गया था जहां शनिवार को उनकी मौत हो गई।
वहीं हापुड़ के न्यू बैंक कॉलोनी के 57 वर्षीय टेकचंद की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद उन्हें 16 सितंबर को सुभारती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जहां रविवार को उनकी मौत हो गई।

























