👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाने के परिसर में मंगलवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष में पुलिसकर्मियों ने शपथ ली। इस दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। बाबूगढ़ की कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनीता मलिक ने पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई।
























