👁 0 views Views
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस का मार्च पास्ट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्म दिन मंगलवार को हापुड़ में राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाया गया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
हापुड़ पुलिस लाइन में पुलिस वालों ने राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया और अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस वालों ने पुलिस लाइन से मुख्य मार्गों पर मार्च पास्ट किया। मार्च पास्ट का उद्देश्य लोगों को यह संदेश देना था कि राष्ट्रीय एकता से ही विकास व परस्पर सामंजस्य सम्भव है। विकास के हर कार्य को एक जुटता से ही गति दी जा सकती है।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093























