हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के सौलाना गांव के पास मंगलवार की सुबह करीब 7:45 बजे दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। इस दौरान दोनों बाइकों पर कुल चार लोग सवार थे जिनमें से तीन घायल हो गए जिन्हें 108 एंबुलेंस ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार कुल चार युवक दो बाइकों पर सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही दोनों बाइक के सौलना गांव के पास पहुंचे तो दोनों की भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत के दौरान तीन लोग घायल हो गए जिनके नाम 22 वर्षीय आलम, 22 वर्षीय सबी तथा 23 वर्षीय आरिफ है। आनन-फानन में मौके से गुजर रहे राहगीर भारत ने 108 एंबुलेंस को मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर ईएमटी गजेंद्र सिंह और चालक ब्रिजेश कुमार मौके पर पहुंचे जिन्होंने घायलों को धौलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जिनका उपचार चल रहा है।
घर को दें नया रंग जिंदल #Decor के साथ: 9758302014:























