👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत स्कूल से घर लौटते समय एक युवक ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की जिसका विरोध करने पर छात्रा को आरोपी ने पीटा और मौके से फरार हो गया जिसके बाद पीड़िता चौकी पहुंची और पुलिस को मामले से अवगत कराया।
बताया जा रहा है कि एक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा सोमवार को वापस लौट रही थी। इसी बीच गांव के रहने वाले आरोपी ने रास्ते में उसके साथ अश्लील हरकतें की जिसका विरोध करने पर उसने छात्रा के साथ हाथापाई की। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103

























