हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित शक्ति नगर के लोग इन दिनों बेहद परेशान है। बताया जा रहा है कि नाले का पानी गलियों में आ रहा है जिसकी वजह से गलियों में अक्सर गंदा पानी भरा रहता है जिनके घर नीचे हैं उनके तो घरों में भी नाली का गंदा पानी घुस गया है। स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग इस ओर ध्यान दें।
शक्ति नगर के लोगों ने बताया कि नाला ओवरफ्लो होने से नाले का गंदा पानी अब सड़क की नालियों में आने लगा है। काफी तेजी से पानी आता जा रहा है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने की वजह से अब गली में पानी भरना शुरू हो गया है। यदि समय रहते इसका समाधान नहीं किया गया तो लोगों को बीमारियों का सामना करना पड़ेगा जिनका कहना है कि संबंधित विभाग कुंभकरण की नींद सो रहा है। जल्द से जल्द समस्या का समाधान होना चाहिए।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093























