सैनी महासभा ने सीएम का आभार जताया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सैनी महासभा उत्तर प्रदेश द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय हापुड़ पर सोमवार को एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में गांव दौलतपुर ढीकरी में एक परिवार के चार सदस्यों की मौत पर प्रदेश सरकार द्वारा दी गई आर्थिक मदद पर आभार व्यक्त किया गया। बता दें कि ग्राम दौलतपुर ढीकरी में तीन सितम्बर 2023 को गैस सिलिंडर से हुए रिसाव से हापुड़ पर सोमवार को एक चन्द्रसैनी उर्फ हरिया के परिवार में उनकी पत्नी शिमला, विवाहिता बेटी रेनू, बेटे नीरज उर्फ चिंकू राहुल उर्फ प्रेम झुलस ने कारण उपचार के दौरान मौत हो गयी थी।
पूर्व सांसद रमेशचंद तोमर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मृतकों के आश्रितों को अर्थिक मदद मुहैया कराने की मांग की थी। जिसके बाद शासन ने आठ लाख रुपये तथा भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी।
इस अवसर पर सैनी महासभा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राकेश सैनी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री व पूर्व सांसद रमेश चन्द्र तोमर द्वारा पीडित परिवार को अर्थिक सहायता शासन से दिलाने व क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया ने जो प्रयास किया सैनी महासभा उनका बहुत बहुत आभार व्यक्ति करती है। इस अवसर पर डा० मुकेश सैनी, शिव कुमार सैनी, राजीव सैनी, अनिल सैनी, कौशल सैनी, मुकेश सैनी, मुकेश सैनी दिल्ली हेड, सागर मुरलीवाल, अमित सैनी, आकाश सैनी, नरेश सैनी आदि उपस्थित रहे।
दिवाली के लिए होलसेल के दामों पर खरीदें उपहार: 9837477500























