लखनऊ के ब्राह्मण महाकुंभ में हापुड से भी शामिल होंगे ब्राह्मण
हापुड,सीमन (ehapurnews.com): अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा रा की एक बैठक रविवार को ग्राम भैना( गढ़मुक्तेश्वर) हापुड़ में सम्पन्नहुई।बैठक में 14 दिसम्बर को लखनऊ में होने वाली ब्रह्मण महाकुंभ के संदर्भ में विचार विमर्श किया गया तथा संगठन को और मजबूत और विस्तृत बनाने के लिए वक्ताओं ने अपने विचार सुझाव रखे। बैठक की अध्यक्षता पंडित राम चंद्र शर्मा ने और मंच संचालन प्रभात शर्मा ने किया।बैठक में वक्ताओं ने लखनऊ में होने वाले ब्राह्मण महाकुंभ की उद्देश्य,आवश्यकता, उपयोगिता, सार्थकता आदि पर विचार व्यक्त किए और इस बात पर जोर दिया गया कि अधिक से अधिक ब्राह्मण समाज के सदस्य संगठन से, ब्राह्मण महाकुंभ से जोड़ा जाए। साथ ही बताया कि असमर्थता, अपराध, अत्याचार, भ्रष्टाचार, राजनैतिक पंगुता, दुष्प्रचार आदि का मुकाबला एकता की ताकत, संगठन की एकता और उसकी ताकत से ही किया जा सकता है। इसलिए जरूरी है कि सभी ब्राह्मण आपसी सहमति प्रेम सहयोग समर्पण की भावना से एक साथ आएं, अपनी ताकत पहचानें।
इस बैठक में विजेंद्र शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, प्रदीप शर्मा जुगल किशोर शर्मा, प्रभात शर्मा सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
किराये पर ज्वेलरी लेने के लिए सम्पर्क करें: 9837313131























