👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव ढ़ोलपुर में खेतों पर काम करने जा रहे किसान से चार लोगों ने गाली गलौज की जिसका विरोध करने पर जानलेवा हमला किया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि गांव निवासी किसान ओमकार खेतों पर काम करने के लिए जा रहा था। तभी गांव के चौराहे पर पड़ोसी सोनू, शीशपाल, सचिन और अन्य ने उसे रोक लिया जिन्होंने जमकर गाली गलौज किया जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने ओमकार को लाठी-डंडों से पीटा। इस दौरान वह घायल हो गया। इसके बाद परिजनों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दिवाली के लिए होलसेल के दामों पर खरीदें उपहार: 9837477500























